मैगी विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने चीन और अन्य देशों की बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर हमला बोलते हुए कहा कि ये कंपनियां भारत में अनैतिक कारोबार कर रही हैं और मुनाफा कमाने के लिए कानून का सम्मान नहीं कर रही हैं। मंच ने इन कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नेस्ले के मैगी नूडल्स ब्रांड इस समय खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए चर्चा में है। मंच ने मांग की है कि खाद्य उत्पाद व पेय क्षेत्र की सभी विदेशी कंपनियों के लिए कड़े सुरक्षा नियम व मानदंड तय किए जाएं। महाजन ने कहा, ‘हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है कि विदेशी कंपनियां देश के कानून का उल्लंघन कर रही हैं और अनैतिक तरीके से कारोबार में जुटी हैं।’
No comments:
Post a Comment